छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी मैदान में किया प्रदर्शन....कही भाजपा के मंत्रियों का मुखौटा लगाकर, तो कहीं हाथों में मेहंदी लगाकर किया प्रदर्शन....

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर  किया प्रदर्शन....

कही भाजपा के मंत्रियों का मुखौटा लगाकर, तो कहीं हाथों में मेहंदी लगाकर किया प्रदर्शन....


लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर  डटे कर्मचारीयों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की कही बात.....


छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों के साथ हैं बीजापुर जिले में भी एनएचएम के कर्मचारियों के द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.... धरना में बैठे कर्मचारियों का कहना है कि भाजपा सरकार बनने से पूर्व सरकार ने कर्मचारियों से कई वादे किए थे... लेकिन आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, मांगों को दरकिनार कर दिया गया है... कई बार कर्मचारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन करके भी देखा जा चुका... लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं की गई... एन एच एम के कर्मचारियों ने कहा कि लगातार 18 तारीख से लेकर आज तीसरे दिन होने को आया और कर्मचारियों के द्वारा लगातार अलग-अलग अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करके अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया जा रहा है.. ताकि उनकी 10 सूत्रीय मांग जल्द पूरी हो सके.. लेकिन सरकार की तरफ से कर्मचारियों के हित में कोई भी फैसला नहीं लिए  गया ..वहीं कर्मचारियों ने आज हाथों में मेहंदी लगाकर नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को हाथों में लिखकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए..सरकार को जगाने का प्रयास किया... वहीं कर्मचारियों के द्वारा कल मंत्रियों का मुखौटा पहन कर, कई गाने गाते हुए भी अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया था... लगातार अलग-अलग तरीके से कर्मचारियों के द्वारा यह प्रदर्शन लगातार जारी  है 


वही धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग यह है कि 

1. सिविलियन एवं स्थायीकरण,

2. पब्लिक हेल्थ  कैडर की  स्थापना,
3. ग्रेड पे निर्धारण..
4. कार्य मूल्यांकन CR व्यवस्था में पारदर्शिता..
5. लंबित 27% वेतन वृद्धि, 
6. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण..
7. अनुकंपा नियुक्ति, 
8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, 
9.  स्थानांतरण नीति, 
 10. न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा... 

सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया  जा रहा है.... जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती.. तो ऐसे ही कर्मचारी  धरने पर बैठे रहेंगे....

Post a Comment

0 Comments